मझगवां: सतना-चित्रकूट मार्ग पर NHAI की लापरवाही, धूल और दुर्घटनाओं के साए में राहगीर, जनता की जान से खिलवाड़
सतना से चित्रकूट सड़क मार्ग की बदहाली और निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर लापरवाही को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह कछवाह ने कलेक्टर महोदय का ध्यान आकर्षित करते हुए कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने NHAI और संबंधित निर्माण कंपनियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, संजय सिंह कछवाह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से NHAI द्वारा सड़क को खोदकर छोड़ दिया गय