सैदपुर: 342 गैस सिलेंडर लदा ट्रक सड़क किनारे पलटा, सड़क और खेत में बिखर गए सिलेंडर, एक भी फटता तो होती भीषण तबाही
बहरियाबाद थानाक्षेत्र के रायपुर (कछुआ) गाँव के निकट मंगलवार को सुबह उस समय जबरदस्त अफरा-तफरी मच गई, जब इंडेन गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सिंगल रोड पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही उस पर लदे 342 एलपीजी गैस सिलेंडर सड़क सहित आसपास के खेतों में दूर तक बिखर गए। राहत की बात रही कि घटना में एक भी सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ और न ही गैस रिसाव हुआ।