लोहरदगा: मधुबन प्रेम नगर में बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के जेवरात व ₹60 हजार चोरी, SP बोले चोर जल्द होंगे गिरफ्तार
लोहरदगा शहर के वार्ड संख्या 23 स्थित मधुबन प्रेम नगर में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात समेत नगद 60 हजार रुपये की चोरी कर ली। घटना 17 मई की देर रात की बताई जा रही है, जबकि सोमवार सुबह लगभग 8 बजे मामला प्रकाश में आया। घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।