चकराता: अब पासपोर्ट बनेगा घर के पास: देहरादून पासपोर्ट कार्यालय ने चकराता कैंट में शुरू की मोबाइल वैन सेवा
गुरूवार को दोपहर 3 बजे के करीब पासपोर्ट के लिए अब जनता को कई किलोमीटर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। जनता की सहूलियत के लिए अब मोबाइल वैन के जरिए पासपोर्ट बनाने की सेवा शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में देहरादून स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी की अगुवाई में आज मोबाइल वैन चकराता कैंट क्षेत्र पहुंची।