चकराता: जौनसार-बावर क्षेत्र में इगास पर्व को बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया
शानिवार को शाम 6 बजे के करीब जौनसार-बावर क्षेत्र में इगास पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। जौनसार-बावर क्षेत्र के डीमोऊ, गड़ोल और बोरी गांव में इगास पर्व के अवसर पर परशुराम भगवान के मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे और मंदिर परिसर में