चकराता: विकासनगर: तिमली वन क्षेत्र में साल के दो पेड़ काटने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार को शाम 4:00 बजे करीब पछुवादून में लकड़ी तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में ही तिमली से लेकर चकराता तक चार मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को भी तिमली वन क्षेत्र में साल के दो पेडों का अवैध पातन किया गया। वन विभाग ने पेड़ों के अवैध पातन में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।