परिहार: परवाहा चौक पर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जप्त
परवाहा चौक पर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जप्त। गौरतलब हो कि वाहन चेकिंग के दौरान 108 बोतल नेपाली सोफी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसकी बाइक जप्त कर ली। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया वार्ड नंबर 15 निवासी विकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस परवाहा चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी।