परिहार: कन्हवा एस एस बी कैंप के जवानों ने 5 किलो गांजा के साथ एक पुरुष व महिला कैरियर को किया गिरफ्तार
कन्हमां एस एस बी कैंप के जवानों ने 5 किलो गांजा के साथ एक पुरुष व महिला कैरियर को किया गिरफ्तार|एस एस बी ने उनकी एक बाइक एवं दो मोबाइल भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के गौशाला थाना के निगौल गांव निवासी विजय मंडल की पत्नी सरस्वती देवी तथा भरतपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह दनुवार के रूप में हुई है।