परिहार: फुलहट्टा में दो पक्षों में हुए विवाद को थानाध्यक्ष के निर्देश पर ग्राम कचहरी में आपसी सहमति से सुलझाया
फुलहट्टा में दो पक्षों में हुए विवाद को थानाध्यक्ष के निर्देश पर ग्राम कचहरी में आपसी सहमति से सुलझाया।बुधवार को सरपंच रूही खातुन ने बताया कि बीते दिनों विवाह का रस्म अदा करने के दौरान भीड़ पर एक आदमी ने पत्थर फेंक दिया।इसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई।मारपीट की घटना के बाद एक पक्ष ने थाना में केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।