गोविंदगढ़: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
गोविंदगढ़ क्षेत्र के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चालक को झपकी आने के कारण होना बताया जा रहा है।बुधवार को दोपहर बारह बजे पुलिस ने तीनों मृतक के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।