परिहार: परिहार में गर्मी का कहर जारी, उमस और तेज धूप से जनजीवन प्रभावित
परिहार प्रखंड समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। दोपहर के समय बाजारों और चौक-चौराहों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखी जा रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग छाता, गमछा और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे