नवाबगंज: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी काल, बाराबंकी स्टेशन पर पति की मौत, पत्नी गंभीर, तीन मासूम बच्चों के सामने हुआ हादसा
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। उत्सर्ग एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक दंपती हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के समय उनके तीन छोटे बच्चे प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे।