कोंडागांव: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के तत्वाधान में
बानगाँव घूमर गाँव मे विभिन्न खेलों का कराया आयोजन।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के तत्वाधान में संचालित ब्लॉक इकाई फरसगाँव के द्वारा नि शुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों के लिए बानगाँव घूमर गाँव मे प्रशिक्षणार्थियों ने पिकनिक मे मटका फोड़,कुर्सी दौड़,जलेबी दौड़,एकल नृत्य, सामुहिक नृत्य, एकल गान, सामुहिक गान और कबड्डी में भाग लिया।