लखनपुर: नेशनल हाईवे 130 स्थित ग्राम जजगा में कार की ठोकर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित ग्राम जजगा में रविवार की रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार ठोकर मार दी।ठोकर इतनी जबरदस्ती की सर में गंभीर चोट लगने के कारण बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों का नाम जय सिंह और रामकुमार ग्राम महुआ टिकरा थाना दरिमा निवासी बताया जा रहा है।