मोहनलालगंज: गोसाईगंज में ट्रैफिक का सख्त एक्शन: बिना हेलमेट और रॉन्ग साइड चलाने वालों पर चला डंडा
लखनऊ में ट्रैफिक डीसीपी रवीना त्यागी के निर्देश पर गोसाईगंज क्षेत्र में विशेष यातायात अभियान चलाया गया। सहायक टीआई दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना हेलमेट और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान करीब तीन दर्जन वाहनों के चालान काटे गए।