पीरटांड: चैताडीह गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में डीएसपी रैंक के अधिकारी रवि कुमार कुजूर ने जिला समादेष्टा के पद पर दिया योगदान
चैताडीह स्थित झारखंड गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में बुधवार को डीएसपी रैंक के अधिकारी रवि कुमार कुजूर ने जिला समादेष्टा के पद पर अपना योगदान दिया। इस मौके पर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन जिला गिरीडीह के पदाधिकारियों ने गर्म जोशी से इनका स्वागत किया। रवि कुमार कुजूर को फूल माला पहनाकर और पुष्प गुच्छदेकर स्वागत करते हुए मिठाई खिलाया गया।