पाकुड़: छोटी अलीगंज में दिनदहाड़े चोरी, चोर बक्सा तोड़कर ₹18 हजार उड़ा ले गए
Pakaur, Pakur | Dec 25, 2025 गुरुवार को करीब 11 बजे सुकुमार रविदास की पत्नी ने बताया छोटी अलीगंज (वार्ड नंबर 03) में बुधवार (24 दिसंबर 2025) दोपहर करीब 3 बजे के बीच सुकुमार रविदास के घर चोरी की घटना हुई। पीड़ित के अनुसार, घटना के वक्त घर के सभी सदस्य बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ा और उसमें रखे ₹18,000 नकद लेकर फरार हो गए।