पाकुड़: पाकुड़ नगर में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
Pakaur, Pakur | Dec 25, 2025 पाकुड़ नगर के अटल चौक पर बीजेपी नगर अध्यक्ष सोहन मंडल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी ने भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।गुरूवार एक बजे नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने अटल बिहारी वाजपेयी की कार्यक्रम की जानकारी दी ।