पाकुड़: राजापाड़ा में बंद कमरे में मिला युवक का शव, ड्रग्स तस्कर को पकड़वाने में की थी पुलिस की मदद
Pakaur, Pakur | Dec 24, 2025 पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के राजापाड़ा में 25 वर्षीय युवक देवाशीष दुबे का शव उसके घर के कमरे में मिला। दरवाजा देर तक बंद रहने पर परिजनों को शक हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, मृतक प्रसिद्ध लकड़ी मिस्त्री आशीष कांति दुबे का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बुधवार एक बजे सदर अस्पताल भेज कर घटने की जांच गहराई से कर रही है ।