अनूपपुर: 1962 मोबाइल एम्बुलेंस से घर बैठे पशुओं का उपचार
कॉल पर पहुंच रही पशु चिकित्सा टीम
अनूपपुर। जिले में 1962 मोबाइल एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से पशुपालकों को घर पर ही पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। टोल फ्री नंबर 1962 पर सूचना देने पर चिकित्सकीय टीम पशुओं के उपचार, टीकाकरण एवं अन्य सेवाओं के लिए मौके पर पहुंचती है। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जा रही है।