बुढ़ाना: वन विभाग ने कांवड़ियों की सहायता से बुढ़ाना में लगाए पेड़, वन विभाग के कर्मचारी रहे मौजूद
गुरुवार के दिन बुढाना वन क्षेत्रीय अधिकारी सुशील कुमार के निर्देशों के अनुसार वन विभाग की टीम ने कांवडियों के साथ मिलकर छायादार दर्जनों पेड पौधे लगाए। यहां पर मौजूद रहे वन दारोगा अन्शी लाल ने पर्यावरण बचाने पेड़ पौधे लगाने को लेकर संदेश दिया। इस मौके पर यहां मुख्य रुप से वन विभाग से नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार और हुसैन अहमद आदि कर्मचारी मौजूद थे।