कोईलवर: कोईलवर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारी पूर्ण, कुछ ही घंटे बाद व्रती डूबते सूर्य को अर्घ समर्पित करेंगे
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को ले कोईलवर प्रखंड के सभी छठ घाटों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार की दोपहर 1:30 तक घाटों की साफ-सफाई, सजावट व प्रकाश व्यवस्था का काम पूरा कर लिया गया। ग्रामीणों के सहयोग से बीते दो दिनों से लगातार घाटों की तैयारी जारी थी, ताकि श्रद्धालु और व्रती निर्वाध रूप से पूजा अर्चना कर सके। कुछ ही घंटे बाद डूबते सूर्य को और दिया जाएगा।