डौण्डी: गहरे कुएं में गिरा भालू, वन विभाग ने सीढ़ी की मदद से निकाला, निकलते ही जंगल की ओर भागा
Dondi, Balod | Mar 21, 2026 दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के जबकोहड़ा गांव में एक भालू कुंए में गिर गया था. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचा. टीम ने कुएं में लकड़ी की सीढ़ी डालकर भालू का रेस्क्यू किया. कुंए से बाहर आते ही भालू सुरक्षित जंगल की ओर चले गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है।