फेनहारा प्रखंड के मिडिल स्कूल के प्रांगण स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मुखिया संबल कमाल के द्वारा पुस्तकालय का फीता काट कर उदघाटन किया गया। मुखिया संबल कमाल ने बताया कि इस पुस्तकालय से छात्रों को शांत वातावरण में पढ़ने, ज्ञान बढ़ाने, रचनात्मकता विकसित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में बहुत मदद मिलेगा।