झांसी: प्रदेश में सबसे गर्म रहा झांसी, लगातार दूसरे दिन तापमान 45 डिग्री, हीटवेव का अलर्ट, सोमवार को बारिश के आसार
Jhansi, Jhansi | May 18, 2025 झांसी में गर्मी ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। शनिवार को झांसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री पहुंच गया। जो सीजन का हाईएस्ट तापमान है। पिछले दो दिन से हीट वेव चल रही है। दोपहर में तेज धूप आग की तरह झुलसा रही है। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। रविवार को भी मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।