बरेली: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बरेली पहुंचीं, किशोर गृह का किया निरीक्षण, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर दिया खास जोर
बरेली दौरे पर पहुंचीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजकीय सम्प्रेषण गृह यानी किशोर गृह का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और वहां की व्यवस्थाओं को करीब से देखा। राज्यपाल ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि यहां रहने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और मनोरंजन के अच्छे साधन उपलब्ध कराए