चकिया: बेलावर पहाड़ी के किनारे चकिया पुलिस ने की कार्रवाई, 4 गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चकिया थाना पुलिस द्वारा आज सोमवार दोपहर 03 बजे बताया गया की मुखबिर की सूचना पर बेलावर पिछवारी नदी के पास पहाड़ी किनारे से 04 गोवंश के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया । पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के कैमूर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराते हुए गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।