हज़ारीबाग: जनमानस में निर्वाचन संबंधी जागरुकता अभियान को सफल बनाने को लेकर सूचना भवन सभागार में हुई बैठक
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रांची के निर्देशानुसार जनमानस में निर्वाचन संबंधी जागरुकता अभियान को सफल बनाने हेतु नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र कुमार लाल की अध्यक्षता में सूचना भवन के सभागार कक्ष में निगम के तहसीलदार , जमादार , बी एल ओ एवं अन्य के साथ बैठक आहूत की गई।इसमें लगभग 100 से अधिक लोगो ने भाग लिया।