मुरैना नगर: महामाया मंदिर के पास गणपति ट्रेड्स में डेढ़ लाख से अधिक की चोरी का मामला,3 दिन बाद भी FIR नहीं, कोतवाली पुलिस पर सवाल।
मुरैना के सिटी कोतवाली क्षेत्र में महामाया मंदिर के पास स्थित गणपति ट्रेड्स में सोमवार-मंगलवार की रात चोर शटर उठाकर करीब 1.60 लाख रुपये नकद,बिल और सामान चोरी कर ले गए। दुकान संचालक संजीव मित्तल ने बताया कि आवेदन देने के तीन दिन बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है।इससे व्यापारियों में नाराजगी है और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।पीड़ित न्याय की मांग कर रहा।