बांका: अम्हारा बांध में स्नान करने के दौरान डूबने से 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला की हुई मौत, अस्पताल में शव का हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | Jul 3, 2026 बांका जिले के अम्हारा बांध में स्नान करने के दौरान डूबने से 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर 12:00 शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया। मृतका की पहचान अंगारा गांव निवासी स्वर्गीय फागुन यादव की पत्नी कुंती देवी के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि कुंती देवी स्नान करने के लिए गांव के ही बांध पर गई थी।