चूरू: जिले में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 3.24 लाख बच्चों को दी जाएगी जीवनरक्षक खुराक
Churu, Churu | Jun 28, 2026 चूरू जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु के 3 लाख 24 हजार 789 बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अभियान के लिए जिले में 1531 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिला रही हैं।