फतुहा नगर परिषद अध्यक्ष रूपा कुमारी को फतुहा विधानसभा से लोजपा आर ने उम्मीदवार बनाया है।लोजपा आर प्रमुख चिराग पासवान ने रूपा कुमारी को पार्टी का सिंबल प्रदान कर उहापोह पर विराम लगा दिया है।शुक्रवार को प्रथम फेज के नामांकन का अंतिम दिन है। रूपा कुमारी शुक्रवार को पटना सिटी डीसीएलआर कार्यालय में नामांकन करेंगी। एनडीए कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों में काफी खुशी है।