मंझनपुर: मंझनपुर में प्रभु श्रीराम ने रावण का अंत किया, अधर्म पर धर्म की विजय का गूंजा संदेश
कौशाम्बी में विजयादशमी के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय मंझनपुर में मंगलवार रात लगभग 8 बजे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण वध का मंचन किया गया। दुर्गा मंदिर के सामने स्थित रावण मैदान में प्रभु श्रीराम के हाथों रावण का अंत होते ही वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान लोगों में उत्साह और उल्लास देखने को मिला।