हाथरस: गीजरौली गॉव मे पति की मारपीट से परेशान पत्नी ने सदर पुलिस से लगाई मदद की गुहार पति के खिलाफ दी शिकायत
गीजरौली गॉव मे आज दिन बृहस्पतिवार को पति कालू खान ने अपनी पत्नी अफसाना से मारपीट कर दी। अचानक से हुई मारपीट से पड़ोसियों में हड़कंप मच गया एवं भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। इसी क्रम में पत्नी अफसाना ने हाथरस की सदर कोतवाली पुलिस से अपने पति के खिलाफ मारपीट एवं प्रताड़ित की शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।