हाथरस: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के बाद मुखबिर की सूचना पर गांव औंदुआ निवासी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव औंदुआ निवासी युवक का तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव औंदुआ निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। युवक को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है।