हाथरस: हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जोगीपुरा निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से 16 लीटर अवैध देशी शराब बरामद
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री और तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए जोगीपुरा निवासी 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 16 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।