हाथरस: गांव चिन्तागढ़ी मे जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में 2 युवक हुए घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चिन्तागढ़ी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली चंदपा पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल लाकर मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली चंदपा पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।