बेलदौर: मारपीट मामले में बेलदौर थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
बेलदौर थाना पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष के आवेदन पर गुरूवार को राजेंद्र सिंह एवं उनके परिजनों पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को जमीन खाली करने को लेकर उत्पन्न विवाद में कैंजरी पंचायत के गवास विंदटोली निवासी एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे, जिसमें बमबम सिंह, रश्मि देवी एवं प्रिया कुमारी ।