घंसौर: जर्जर बाउंड्री वॉल से आंगनवाड़ी के बच्चों की सुरक्षा को खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ सुधार
Ghansaur, Seoni | Jul 23, 2026 जर्जर बाउंड्री वॉल से आंगनवाड़ी के बच्चों की सुरक्षा पर खतरा, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ सुधार घंसौर नगर के तालाब मोहल्ला स्थित आंगनवाड़ी क्रमांक-3 की बाउंड्री वॉल लंबे समय से जर्जर अवस्था में है जिससे यहां आने वाले नौनिहाल बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इसकी शिकायत की जा चुकी है