मढ़ौरा: पटेढ़ी जलाल में हुई महिला को झुलसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Marhaura, Saran | Jun 14, 2026 थानाक्षेत्र के पटेढ़ी जलाल निवासी महिला पर तरल पशु आहार फेंकने व जला कर हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रविवार की दोपहर बारह बजे से कार्यवाई शुरु कर दिया है। घायल महिला के साहयोग में पहुंची महिला ने बताया कि सुनिता देवी को झुलसा दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने थानाकांड संख्या 508/26 दर्ज किया है।