सिसई: डाढ़ा गांव स्थित बड़ा तालाब के समीप श्मशान घाट में भू माफिया द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास।
Sisai, Gumla | Jun 28, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव के ग्रामीणों ने सिसई थाना को लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है. बताया कि रैयतों के वंशजो की आड़ में भूमाफियाओं के द्वारा श्मशान घाट की जमीन को अबैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किए गया। जानकारी होने पर गोलबंद होकर ग्रामीण जब श्मशान घाट पहुंचे। भूमाफियाओं ने रैयत के वंशजो को आगे कर मौके से जेसीबी लेकर फरार हो गए।