बेरो: बैंकिंग लापरवाही से केसीसी कैंप हुआ बेअसर
Bero, Ranchi | Apr 24, 2026 बेड़ो में आयोजित केसीसी शिविर में व्यवस्था की भारी कमी दिखी। कई बैंक मैनेजर अनुपस्थित रहे, जबकि मौजूद कर्मी बिना उपकरण पहुंचे। किसानों को न जांच मिली, न जानकारी। पूरे शिविर में केवल 5 आवेदन ही जमा हो सके। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने इसे गंभीर मानते हुए अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों पर शो कॉस करने की बात कही।