खंडवा: भीड़ में बिछड़े 11 लोगों के लिए देवदूत बनी पुलिस: सोमवती अमावस्या पर परिवारों को मिलाया, छलक पड़े खुशी के आंसू
धर्म नगरी ओंकारेश्वर-मान्धाता में सोमवती अमावस्या पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भारी भीड़ के बीच कई श्रद्धालु, वृद्धजन और बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए, जिससे उनके परिवारों में चिंता का माहौल बन गया।