बड़ा मलेहरा: गरखुवा में पड़ोसी के खप्पर बकरी ने तोड़े मालिक ने की गाली गलौज पुलिस थाना में हुई रिपोर्ट दर्ज की
प्राप्त जानकारी अनुसार मकान मालिक कल्ला पुत्र बंदरा अहिरवार ग्राम गरखुवा उम्र 67 वर्ष ने बड़ा मलहेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी बल्दुआ अहिरवार की बकरियां रोजाना मेरे घर का ऊपर छप्पर तोड़ती है। रोकने पर आरोपी गाली गलौज करता है व जान से मारने की धमकी देता है। इसलिए विवश होकर मैंने थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। और कार्यवाई की मांग की है।