लातेहार: बरवाडीह में बाइसन का कहर: महुआ चुनने गईं दो महिलाओं की मौत, परिवार में कोहराम
बरवाडीह थाना क्षेत्र के छिपादोहर पश्चिमी रेंज अंतर्गत गुरिकरम जंगल में जंगली बाइसन के हमले में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है, जबकि मंगलवार को परिजनों के अथक प्रयास के बाद दोनों का शव बरामद किया गया।