फैज़ाबाद: अयोध्या में गेहूं खरीद का हुआ शुभारंभ, 48 घंटे में किसानों को मिलेगा भुगतान
रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू हो गई है। इस बार समर्थन मूल्य में 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल 2275 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब बढ़कर 2425 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।किसानों की सुविधा के लिए जिले में 61 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीद प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी।