फैज़ाबाद: थाना गोसाईंगंज क्षेत्र के टंडौली में चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर नकदी और सामान चुराया
थाना क्षेत्र के टंडौली में चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर नकदी व सामान चुराया। टंडौली बाजार में चोरों ने पंडित पान व जनरल भंडार के शटर का ताला तोड़कर लगभग तीन हजार की नकदी व हजारों रुपये के सिगरेट व पान मसाला चुरा ले गए। इसके बाद जनसेवा केंद्र का ताला तोड़ा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। तीसरी घटना पन्नालाल गुप्ता के गोदाम का ताला भी चोरों ने काटा।