नदी थाना पुलिस ने सब्बलपुर स्थित मस्जिद गली की एक घर से चोरी के पांच वाहन को बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर किया है।बरामद वाहनों में तीन ऑटो, दो बाइक शामिल है। सभी वाहन पटना के अलग-अलग क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने घर मालिक जय नंदन राय व उसके दो बेटे अमित कुमार और सुमित कुमार के विरोध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।