खजनी: सिकरीगंज-बेलघाट-लोहरैया मार्ग पर 18 मई से भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बंद, कूरी बाजार पुलिस चौकी के पास बनेगी सीसी रोड
गोरखपुर। सिकरीगंज-बेलघाट-लोहरैया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के तहत कूरी बाजार पुलिस चौकी के पास करीब 100 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य 18 मई 2026 से शुरू किया जाएगा। इस दौरान 18 मई से 8 जून 2026 तक मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।