दरभंगा: ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियन दरभंगा की बैठक भाकपा माले जिला कार्यालय मे हुआ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए ऐकटू के राज्य सचिव कॉमरेड सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा मोदी शासन के पिछले 10वर्षो में मेहनतक़श लोगों को आजीविका, अधिकार और लोकतंत्र को तबाही का सामना करना परा है हमारे देश के संविधान और धर्मनिरपेक्ष ताने वाने को नष्ट किया जा रहा है, होने वाले चुनाव को मोदी सरकार जनता के असली मुद्दे को नष्ट कर राम मंदिर के नाम पर वोट मांग रही है।